माकपा नेताओ ने अधिशासी अभियंता को दिया ज्ञापन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)माकपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सलेमपुर विद्युत अधिशासी अभियंता सलेमपुर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जिसमे इन्होने अधिशासी अभियंता को अवगत कराया की सलेमपुर शहर में लगातार एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है । शहरवासियों को बिजली नसीब नही हो पा रही है । जिस कारण आम जन का बुरा हाल है । जानता उमस भरी गर्मी से काफी परेशान है। मांग पत्र में सलेमपुर शहर फिटर को अलग करने सलेमपुर बापू स्कूल एवं रामविलास राव के सामने लगा ट्रांसफर का केबिल बदलने टूटे पुराने तारों को बदलकर नया केबल लगाने सलेमपुर में जले ट्रांसफार्मर की मरम्मत हेतु वर्कशॉप बनाने की मांग किया गया माकपा नेता सतीश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार के राज्य में बिजली व्यवस्था काफी खराब हो गया है । जले ट्रांसफार्मरों को बदलने में महीना का समय लग जा रहा है परशुराम धाम मंदिर के बगल का ट्रांसफार्मर दो सप्ताह से जला है लगातार बिजली विभाग व अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है अभी तक ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं गया है। राज्य सरकार के द्वारा मरम्मत के नाम पर वर्कशॉप में सामान सप्लाई नहीं किया जा रहा है बिजली विभाग के फिडरो में गड़बड़ी आती है तो समय से मरम्मत का समान नहीं मिल पा रहा हैं बिजली विभाग सप्लाई में दूसरे राज्यों के लोगों को टेंडर देकर सप्लाई समय से नहीं हो पा रहा है ।माकपा नेताओ ने अपनी मांगों में पत्र में कहा की सलेमपुर नगर पंचायत में लगातार हो रही बिजली कटौती वह जर्जर तार के फाल्ट हो जाने के कारण शहर व देहात में विद्युत सप्लाई नही हो पा रही है । इसको तत्काल सुधार किया जाय ।
सलेमपुर नगर पंचायत में स्थित रामविलास राव के मकान के सामने व बापू इंटर कॉलेज के सामने लगा ट्रांसफार्मर के केबिल को तत्काल बदल कर नए केबिल लगाए जय जिससे विधुत सप्लाई सुचारू रूप से हो सके ।नगर पंचायत सलेमपुर संस्कृत पाठशाला रोड से जलेश्वर विश्वकर्मा के मकान तक फेस बढ़ोतरी किया जाए । यहां एक ही फेस विगत 30 वर्षों से चल रहा है ।सलेमपुर नगर पंचायत की बिजली आपूर्ति फिटर को अलग किया जाए ।सलेमपुर में जले ट्रांसफार्मर की मरम्मत हेतु वर्कशॉप बनाने की मांग किया गया ।ज्ञापन में कामरेड सतीश कुमार कामरेड रामनिवास यादव, कामरेड हरेकृष्ड कुशवाहा, कामरेड प्रेमचंद यादव,कामरेड संजय गोंड ,कामरेड दुर्गेश पासवान ,कामरेड सिकंदर कामरेड सुधाकर कामरेड जावेद हाशमी आदि साथी उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

2 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

2 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

3 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

4 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

4 hours ago

नाविकों की तत्परता से टली अनहोनी, भागलपुर पक्का पुल पर युवती की बची जान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…

4 hours ago