क्रिकेट में सीपी हास्पीटल व फुटबाल में गंगुआ मठिया ने जीते फाइनल मुकाबले

सेमरा हर्दोपट्टी के चार दिवसीय दिवाली मेला का समापन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी में 78 वें वर्ष आयोजित चार दिवसीय दिवाली मेला के चौथे दिन रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में सीपी हास्पीटल कुबेरस्थान की टीम ने खलवापट्टी की टीम को 47 रनों से हारा खिताब जीता, वहीं फुटबाल प्रतियोगिता में गंगुआ मठिया ने तमकुहीरोड को पेनाल्टी शूटआउट में 3-1 से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया। दौड़ प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले धावक पुरस्कृत किए गए। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुबेरस्थान की टीम ने 16 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए, जवाब में खेलने पर उतरी खलवापट्टी की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी। इस प्रकार सीपी हास्पीटल कुबेरस्थान ने 47 रनों से विजय प्राप्त की। इस टीम के गेंदबाज प्रद्युम्न मैन आफ दी मैच, बल्लेबाज जोंटी मैन आफ दी सीरीज, बल्लेबाज भीम इमर्जिंग प्लेयर व नकुल बेस्ट सिक्स हीटर के लिए पुरस्कृत हुए। फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल के निर्धारित व अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। पेनाल्टी शूटआउट में गंगुआ मठिया के खिलाड़ियों ने तीन गोल दागा तो तमकुहीरोड के खिलाड़ी महज एक गोल ही कर सके। इस प्रकार गंगुआ मठिया ने तमकुहीरोड को 3-1 से पराजित कर खिताब जीत लिया। दौड़ प्रतियोगिता के फाइनल में अमित सिंह प्रथम, पीयूष सिंह द्वितीय व अभिषेक यादव तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विधायक ने मेला परिसर में हाइमास्ट लाइट व नहर पर पुलिया बनवाने का आश्वासन दिया। तथा अगले वर्ष से तीन दिवसीय किसान मेला लगवाने की बात कही। आयोजन समिति के अध्यक्ष अंगद रजक ने आभार जताया। दुर्गेश सिंह व राजन सिंह ने संयुक्त रूप से संचालन किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

8 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

8 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

9 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

9 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

9 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

12 hours ago