झुंड में बैठे गौवंशो को अज्ञातों ने किया धारदार हथियार से घायल

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
फतेहगंज पूर्वी रोड पर शनिवार की रात करीब 10 बजे गांव सूरजपुर एवं मगनपुर के बीच घटना हो गई।सड़क किनारे झुंड में बैठे गोवंशीय पशुओं को अज्ञात लोगों ने धारदार वस्तु मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 एवं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। गौ वंशों का उपचार कराया।घायल पशुओं को देखकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हैं।हमले में दस गो वंशीय पशु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया की सुरजूपुर से आगे रात करीब 10 बजे सड़क किनारे झुंड में आवारा गो वंशीय पशु बैठे थे। तभी गांव आलमपुर की तरफ से कुछ बाइक सवार लाठी लेकर आए, लाठी में फरसे जैसी धारदार वस्तु लगी थी।आते ही उन्होंने गायों पर अचानक हमला कर दिया।जब गो वंश जान बचाने को भागे तो पीछे से फरसा मारा। जिससे करीब दस गो वंश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास फसल की रखवाली कर रहे ग्रामीणों के उठ जाने पर बाइक सवार भाग गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी जुटाई।वहीं मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की।थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया घटना जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा।एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

64 ठिकानों पर पुलिस का एक साथ धावा, 17 क्विंटल लहन और 770 लीटर कच्ची शराब नष्ट

तीन आरोपित गिरफ्तार, 50 लीटर शराब, 24 शीशी बंटी -बबली और नाव बरामद, शराब माफिया…

11 hours ago

यूपीआई में 2000 की जगह 10000 एवं मासिक एक लाख के बजाय पांच लाख की राशि निर्धारित करें – उपेंद्र नाथ

मांगों को लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह मे समस्त सांसदों को सौपा जायेगा ज्ञापन देवरिया(राष्ट्र…

11 hours ago

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा की कीमत और अस्पतालों की पारदर्शिता पर…

11 hours ago

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

12 hours ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

12 hours ago