Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगो तस्कर गिरफ्तार पैर में पुलिस की गोली लगीं

गो तस्कर गिरफ्तार पैर में पुलिस की गोली लगीं

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

रेवती पुलिस ने गुरुवार की रात दस बजे थाना क्षेत्र के देवपुर मठिया रेगुलेटर के पास मुठभेड़ के दौरान खेजुरी थाना क्षेत्र के करम्मर निवासी गौ तस्कर विशाल को गिरफ्तार कर लिया।इस दौरान विशाल के दाहिने पैर में पुलिस की गोली लगी है।
बताया जाता है कि विशाल रेवती थाने का वांछित था।गौ तस्करी के सिलसिले में रेवती के दियरांचल में बाइक से आया था।जिसकी भनक रेवती पुलिस को लग गयी।पुलिस को देख भागने लगा।कुछ दूरी पर जाने के बाद अपने को घिरा देख तमंचे से पुलिस पर फायर करना शुरु किया।जबाबी कार्यवाही में उसके पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।पुलिस उसे लेकर सीएचसी रेवती पहुंची जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया।मुठभेड़ में एसओ प्रशांत चौधरी,चौकी इंचार्ज गोपालनगर शुभेंदु सिंह के अलावे कांस्टेबल अविनाश,धर्मेंद्र,नवीन,अफसरअली व सुरेंद्र शामिल रहे।एसओ ने बताया कि उसके पास एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है तथा उसके बाइक को सीज कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments