चचेरे भाई ने तीन मासूमों पर किया हमला, दो की मौत – गांव में कोहराम

पुर्णिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )बिहार के पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र के डिंगोज गांव से मंगलवार देर रात एक ऐसी वारदात सामने आई जिसने पूरे इलाके को दहलाकर रख दिया। नशे के आदी चचेरे भाई अरबाज ने अपने दोस्त मो. हसनैन के साथ घर में घुसकर सो रहे तीन मासूम बच्चों पर बेरहमी से हमला कर दिया। इस दर्दनाक हमले में 5 वर्षीय इनायत और 3 वर्षीय गुलनाज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डेढ़ साल की कुलसुम गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी से जूझ रही है।

ये भी पढ़ें –अवैध प्रवासियों पर सख्ती: गांव-शहर में घर-घर जाकर पुलिस जुटा रही जानकारी

सूत्रों के अनुसार, आरोपी रात में चुपके से उस कमरे में घुसा जहाँ तीनों बच्चे सो रहे थे। आरोप है कि अरबाज ने पहले हैंडपंप के लोहे के पाइप से बच्चों के सिर पर कई वार किए, जिससे कमरा खून से सन गया। इसके बाद उसने चाकू से वार करते हुए बच्चों की जीभ तक काट दी, जो घटना को और भी भयावह बनाता है। तीसरी बच्ची का गला घोंटने की कोशिश के दौरान घर वालों के जाग जाने से दोनों आरोपी मौके से भाग खड़े हुए।

ये भी पढ़ें –ब्लाक परिसर फरेंदा में वाटर एटीएम खराब, पेयजल संकट से जूझ रहे फरियादी

परिजनों ने बताया कि अरबाज एक वर्ष पहले परिवार में हुए विवाद को लेकर नाराज चल रहा था और उसी रंजिश का बदला लेने के लिए उसने मासूमों को निशाना बनाया। बताया गया कि हमले से कुछ घंटे पहले आरोपी गांव में किसी से झगड़ा कर रहा था और रोकने पर बौखला गया था।

ये भी पढ़ें –PM Kusum योजना : सोलर पम्प बुकिंग 15 दिसम्बर तक, जानें पूरी प्रक्रिया

घटना की सूचना मिलते ही रौटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सख्त कार्रवाई करते हुए अरबाज व उसके साथी हसनैन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार, खून से सने कपड़े सहित कई अहम सबूत बरामद किए हैं।
गांव में मातम पसरा है और परिवार आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया की बेटी भावना को डीएम ने दी बड़ी शुभकामना, जापान में तिरंगा लहराने का बढ़ा हौसला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जापान में अक्टूबर 2026 में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स…

4 hours ago

कैफे-रेस्टोरेंट में हुक्का परोसने पर हाईकोर्ट सख्त, सिर्फ स्मोकिंग एरिया बनाना काफी नहीं

उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्मोकिंग जोन बनाकर भी नहीं…

4 hours ago

16 वर्षीय लक्ष्मी की मौत के बाद सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, शव परिवहन व्यवस्था पर सवाल

किशोरी के शव को ‘हल’ पर बांधकर ले जाने की तस्वीर वायरल, व्यवस्था पर उठे…

4 hours ago

रूस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत; अमूर क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप

अमूर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में 29 सितंबर को…

4 hours ago

कठुआ में CISF कैंप में जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, चार की मौत से मचा हड़कंप

सांकेतिक कठुआ (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा…

4 hours ago

पॉक्सो बना वैवाहिक जंग का हथियार तो सुप्रीम कोर्ट ने खींची लक्ष्मण रेखा! न्याय के तराजू पर तीन संवेदनशील मामले

वैवाहिक विवादों में पॉक्सो के संभावित दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश, डोंबिवली पार्षद की…

4 hours ago