जनपद देवरिया में मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान, पुलिस ने आमजन को दिया सुरक्षा का भरोस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद पुलिस ने बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया। अभियान सुबह 5 बजे से 8 बजे तक सभी थानों के अंतर्गत एक साथ संचालित हुआ।अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मॉर्निंग वॉक के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।संदिग्धों व वाहनों की सघन चेकिंग पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, पार्कों, घनी आबादी वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों की सघन चेकिंग की। इस दौरान—

  • चोरी की गाड़ियों की तलाश
  • तीन सवारी के खिलाफ कार्रवाई
  • मोडिफाइड साइलेंसर वाले दुपहिया वाहनों का चलान
  • नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक- अवैध असलहा व मादक पदार्थ की तलाशी जैसी कार्रवाइयों पर विशेष ध्यान दिया गया।सामुदायिक स्तर पर विवाद निपटाने का प्रयास पुलिस अधिकारियों ने छोटे-मोटे स्थानीय विवादों को सामुदायिक समाधान के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया। इस दौरान “मित्र पुलिसिंग” की भावना पर जोर देते हुए लोगों को बताया गया कि पुलिस उनकी सुरक्षा, विश्वास और सुविधा के लिए निरंतर प्रयत्नशील है।20 स्थानों पर चेकिंग, 310 व्यक्ति व 177 वाहन जांचे गए अभियान के दौरान जनपदभर में कुल 20 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें 310 व्यक्तियों तथा177 वाहनों की जांच की गई।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को मॉर्निंग वॉकर अभियान के महत्व और उद्देश्यों से अवगत कराया तथा जागरूकता बढ़ाई।
आगे भी जारी रहेंगे ऐसे अभियान
जनपदीय पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति, सुरक्षा व जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलते रहेंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago