अधिवक्ता अरविन्द पुष्कर द्वारा मजबूती से न्यायालय में रखा गया अभियुक्तगण का पक्ष
आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
जिला एवं सत्र न्यायालय दीवानी कचहरी में बुधवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ न्यायाधीश ने अपने एक आदेश में दहेज़ उत्पीड़न के मुकदमे में आरोपितों को आरोप मुक्त कर दिया। न्यायालय में आरोपियों के विद्वान अधिवक्ता अरविन्द कुमार पुष्कर द्वारा मजबूती एवं गंभीरता से अभियुक्तगण का पक्ष रखा गया।
इस बावत अभियुक्तगण के अधिवक्ता अरविन्द कुमार पुष्कर ने न्यायालय के आदेशानुसार बताया कि दुर्गेश बनाम् सुनील सिंह, राजेंद्र सिंह, देवी, सत्यवीर सिंह अंतर्गत धारा 498A, 323, 504, 506 भा. दा. सा. व् 3/4 दहेज़ प्रतिशेध अधिनियम थाना मालपुरा परिवाद में ससुर राजेंद्र सिंह की मृत्यु मुकद्दमे के दौरान हो गई थी। उनकी पुत्रवधु दुर्गेश ने दहेज उत्पीड़न के आरोप अपने पति सुनील, देवर सत्यवीर एवं ससुर राजेंद्र व सास देवी के विरुद्ध लगाए। जो न्यायालय में युक्ति युक्त संधेय से परे सिद्ध नहीं हुऐ। इस आधार पर परिवादिय दुर्गेश के समस्त आरोपों को खारिज करते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ न्यायाधीश द्वारा दहेज़ उत्पीड़न के मुकदमे में अभियुक्तगण सुनील सिंह, राजेंद्र सिंह, देवी, सत्यवीर सिंह को दोष मुक्त कर दिया।
फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…
बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…
बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…