Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस के बिना देश का विकास संभव नहीं - उमेश कुमार सिंह

कांग्रेस के बिना देश का विकास संभव नहीं – उमेश कुमार सिंह

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश के तेज तर्रार पुलिस अधिकारी व यूपी एसटीएफ के संस्थापक रहे उमेश कुमार सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा कि आज देश का समुचित विकास बिना प्रदेश व केंद्र में कांग्रेस की सरकार बने नही हो सकता है। कांग्रेस ने हमेशा दबे कुचले व गरीबों के विकास को ध्यान में रखकर ही नीतियों व सिद्धान्तों को बनाया है।तभी यह वर्ग सम्मान का जीवन जी रहा है। आज देश को सशक्त नेतृत्व की जरूरत है, जो राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे में है।आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जो सम्मान किया है, उसका हम सदैव ऋणी रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments