Thursday, October 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनगर पंचायत में सभासदों का विरोध प्रदर्शन विकास कार्यों में भेदभाव का...

नगर पंचायत में सभासदों का विरोध प्रदर्शन विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप

नगर अध्यक्ष जफर अहमद ने बताया राजनीति प्रेरित साजिश

कोपागंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में गुरुवार को कई वार्डों के सभासदों ने नगर अध्यक्ष के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर क्षेत्र में विकास कार्यों का बंटवारा पक्षपातपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। चेहरा देखकर कार्य दिए जा रहे हैं, जबकि अन्य वार्डों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर अध्यक्ष हिंदू-मुस्लिम के आधार पर भेदभाव कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मंत्री निधि से वार्ड नंबर 1 के लिए ₹1.98 करोड़ और वार्ड नंबर 2 के लिए ₹1.92 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी थी, लेकिन नगर अध्यक्ष ने व्यक्तिगत श्रेय न मिलने के कारण यह राशि वापस कर दी। इसके चलते स्थानीय नागरिकों को विकास कार्यों से वंचित होना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे सभासदों ने बताया कि कई वार्डों में न तो सड़कें बनी हैं और न ही नालियों की सफाई हुई है। बारिश के मौसम में रास्तों पर जलभराव और कीचड़ से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन में शामिल सभासदों में प्रमोद सिंह, मोहम्मद रिजवान, बिरजू कुमार, अजय कुमार गुप्ता, परवेज आलम, परवेज, एहसानुल हक, चंदन चौबे समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे। नगर अध्यक्ष जफर अहमद का पक्ष: सभासदों के आरोपों को खारिज करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष जफर अहमद ने कहा, “हम हर वार्ड में योजनानुसार काम करवा रहे हैं। आरोप निराधार और राजनीति से प्रेरित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments