परिषदीय शिक्षकों का दो दिवसीय बुनियादी शिक्षा प्रशिक्षण प्रारंभ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l निपुण भारत मिशन के अंतर्गत परिषदीय शिक्षकों का दो दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का प्रारंभ शुक्रवार को पडरौना बीआरसी पर हुआ। प्रशिक्षण की शुरुआत बीईओ पंकज सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रशिक्षण में कक्षा 4 व 5 के छात्रों को निपुण बनाने पर जोर दिया गया । प्रशिक्षण में 100 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
बीईओ पंकज सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण कक्षा 4 व 5 के छात्रों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का बोध कराने के लिए आयोजित की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों को गणित व भाषा में दक्ष बनाना है। बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा देनी चाहिए जिससे उनके भीतर सीखने की क्षमता बढ़ेगी। विभिन्न सत्रों में एआरपी तारकेश्वर शुक्ला, दुर्गेश त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, मेहरुद्दीन अली, संजीव कुमार ने भाषा और गणित की बारीकियों के बारे में बताया । इस दौरान इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, राकेश पांडेय , अरविंद यादव, राहुल वर्मा, दीक्षा त्रिपाठी, दिनेश दिवाकर, आशिमा सिंह, प्रज्ञा पांडेय, रीतु कुमारी, अरविंद तिवारी ,रुचि मिश्रा , सोनम मौर्या, राजकुमार भास्कर आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

21 minutes ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

49 minutes ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

58 minutes ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

2 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

2 hours ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

2 hours ago