रोमांचक मुकाबले में गोरखपुर ने पड़रौना को एक गोल से हराया

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l 43वीं सात दिवसीय अंतर्राज्यीय संजय कप फुटबाल प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल तमकुही विकास खंड के बरवा राजापाकड़ में सीताराम चौराहा खेल मैदान में संजय क्लब बरवाराजापाकड़ के तत्वावधान में आयोजित 43 वें सात दिवसीय अंतर्राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता के अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर ने टाउन क्लब पड़रौना को 2-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
शुक्रवार को हुए मैच में मध्यांतर के पूर्व दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। मध्यांतर बाद पहला गोल पडरौना की टीम ने किया तो थोड़ी देर बाद ही गोरखपुर के खिलाड़ी ने गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक निर्णय न होने पर खेल को 20 मिनट के अतिरिक्त समय के लिए बढाया गया। अतिरिक्त समय के 11वें मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी ने विजयी गोल किया। इस प्रकार गोरखपुर ने पडरौना को पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि किसान पीजी कालेज सेवरही के प्राचार्य अनिल कुमार व विशिष्ट अतिथि गेंदा सिंह स्मारक लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज शाही ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। रेफरी खुर्शीद आलम, लाइनमैन ज्ञानप्रकाश चौहान, ऐनुल्लाह अंसारी ने मैच संपन्न कराया। उद्घोषक रमाकांत पांडेय, प्रिंस शुक्ल व राजन सिंह रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुन्नीलाल प्रसाद, प्रधान अशोक पाल, श्यामानंद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, भुआल गोंड, महमूद अंसारी, राजीनंद प्रसाद, लाल पहाड़ी कुशवाहा, मंशी अंसारी, धर्मेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुशवाहा, रामाज्ञा गुप्ता, मंगरु चौहान, रामानंद कुशवाहा, चंदन प्रसाद, सोनू पांडेय आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

5 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

5 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

6 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

6 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

6 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

6 hours ago