Categories: Uncategorized

देवरिया और बतरौली की टीमें अगले दौर में पहुंची

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के तमकुही विकासखण्ड के बसडीला पांडेय में राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में कांटी देवरिया तथा बतरौली की टीमों ने अपना-अपना मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

शुक्रवार की दोपहर पहला मैच आजाद क्लब बतरौली तथा अम्बुज क्लब हरैया के बीच खेला गया जिसमें बतरौली ने लगातार दो सेटों में 15-4 तथा 15-4 से हरैया को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।दिन का दूसरा मुकाबला देवरिया हॉस्टल तथा कांटी देवरिया के बीच खेला गया। तीन सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में देवरिया कांटी 15-13 तथा 15-11 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन अवकाश प्राप्त प्रधानचार्य सूर्यनारायण पांडेय तथा व्यास पांडेय,रामेश्वर प्रसाद,आलोक श्रीवास्तव,जमशेद आलम ,सरफु आलम ,धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। अपने सम्बोधन में अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में इस प्रकार के उच्च स्तरीय खेल से स्थानीय युवक प्रेरित होंगे। एम. एम. हायर सेकेंड्री स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा संचालन महेंद्र शर्मा ने किया। मैंच में मन्टोश तथा नर्वदा राय ने निर्णायक तथा विनय यादव ने कमेंट्रेटर की भूमिका निभाई।प्रतियोगिता के आयोजक डॉ सत्येन्द्र पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, पवन सिंह ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

इस दौरान रवि मिश्रा, अत्रिमुनि मिश्रा, शमशाद आलम, अख्तर अली, विनोद सिंह, बिस्मिल्लाह अंसारी,सोनू शाही,अजहरुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

4 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

5 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

5 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

5 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

5 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

6 hours ago