कईं वर्षों से जर्जर भवन के अंदर संचालित हो रही सहकारी समिति

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के पयागपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जर्जर भवन में संचालित सहकारी समिति खुटेहना जिससे यहाँ पहुंच ने वाले किसान व समिति के सचिव तथा कर्मचारी दोनों भयभीत रहते कभी भी गिर सकता हैl जर्जर पुराना सहकारी समिति का भवन लेकिन विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि इसी जर्जर भवन में चल रहा है धान क्रय केंद्र जहाँ धान के रखरखाव का समुचित प्रबंध नहीं है। भवन के अन्दर किसान प्रवेश करते ही उनकी रूह कांप ने लगती है। वर्ष 26 जनवरी 19,78 ईस्वी को खुटेहना गांव में स्वर्गीय राम शेखर तिवारी ब्लाक प्रमुख पयागपुर की तरफ से इसका अपने कर कमलों से शिलान्यास किया था जो करीब 15 वर्षों से यह सरकारी भवन जर्जर हो चुका है। जहां कर्मचारियों के बैठने का भी प्रबंध नहीं है। चारों तरफ की दीवाले और छतों में दरार दिखने लगा है ।सरकारी समिति के सचिव ज्योति प्रकाश तिवारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस सहकारी समिति से 10 गाँव सभा की जनता को सुविधा मिलती है। खाद आ चुकी है परन्तु रखने की व्यवस्था नहीं है। थोड़ी भी बरसात होती है तो पानी भवन के अन्दर भरने लगता हैl भवन के अंदर बैठने से भय बना रहता उन्होंने बताया कि कई बार विभाग को प्रार्थना पत्र देकर सूचित किया परन्तु जर्जर सहकारी समिति का जीर्णोद्धार नहीं हो सका इस बाबत में जिला सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बहराइच बाबूराम तिवारी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि जर्जर सहकारी समितियों का सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद विभाग को रिपोर्ट दी जाएगी, देखना है कि जल जल बदहाल सहकारी समितियों का जीर्णोद्धार कब तक हो सकेगा ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

36 minutes ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

11 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

11 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

2 days ago