पोषाहार वितरण का लाभ पारदर्शी बनाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।बाल विकास एवं पुष्टाहार विकास द्वारा बच्चों , किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं की सेहत को सुधारने के लिए पोषाहार वितरण का लाभ पारदर्शी रूप से सभी लाभार्थियों को मिले इसके लिए डीएम पवन अग्रवाल के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा द्वारा विकासखंड/परियोजनावार शिकायत प्रकोष्ठ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है , कंट्रोल रूम में पोषाहार वितरण से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव फोन करके दर्ज कराई जा सकती हैं।
विकासखंड बलरामपुर में बाल विकास परियोजना अधिकारी देहात के मोबाइल नंबर – 8953794147, विकासखंड उतरौला में बाल विकास परियोजना अधिकारी उतरौला के मोबाइल नंबर – 9651276363, विकासखंड श्रीदत्तगंज एवं विकास खंड गैंडास बुजुर्ग में बाल विकास परियोजना अधिकारी के मोबाइल नंबर – 6393459497 , विकास खंड गैंसड़ी में बाल विकास परियोजना अधिकारी के मोबाइल नंबर – 7007533159, विकास खंड पचपेड़वा में बाल विकास परियोजना अधिकारी के मोबाइल नंबर – 7906169585, विकास खंड तुलसीपुर में बाल विकास परियोजना अधिकारी के मोबाइल नंबर – 8853996856 , विकास खंड हरैया सतघरवा में बाल विकास परियोजना अधिकारी के मोबाइल नंबर – 8840774987, विकास खंड रेहरा बाजार में बाल विकास परियोजना अधिकारी के मोबाइल नंबर – 8545808488 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती हैं।

इसके अलावा पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढंग से पोषाहार वितरण का लाभ लाभार्थियों को मिले इसके लिए प्रत्येक माह सभी विकास खंड/परियोजना से 100 लाभार्थियों का पंचायत सहायकों के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा । जिसमें पोषण ट्रैकर एप पर पंजीकृत लाभार्थियों के मोबाइल नंबर पर फोन किया जाएगा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री / सहायिका द्वारा पोषाहार वितरण प्राप्त होने का सत्यापन कराया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया: खंड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सदर के खंड शिक्षा अधिकारी Dev Muni…

2 hours ago

कविन लिखि गाथा सुनावतो

— डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ आदित्य मति खोजि-खोजि,गूगल-ऊगल में सर्च करत,झूठ और साँच का…

2 hours ago

संत कबीर नगर: डीसीएम-कार की टक्कर में दो की मौत, दो की हालत गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के Khalilabad कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर…

2 hours ago

भक्ति और आस्था की गूंज के बीच पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम पंचायत बचगंपुर, टोला हीरापुर में रविवार को श्रद्धा,…

2 hours ago

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

9 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

10 hours ago