अघोषित विद्युत कटौती के कारण उपभोक्ता परेशान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पावर कारपोरेशन नानपारा द्वारा की जा रही अघोषित विद्युत कटौती से नागरिक त्रस्त है, 24 घंटे में दर्जनभर से अधिक बार बिजली की कटौती की जाती है। बार-बार की जा रही कटौती के कारण नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है , विद्युत कटौती के चलते कल कारखाने उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है रात्रिकालीन कटौती के कारण लोगों की नींद हराम हो रही है ।
वैसे तो शहर के अनेकों मोहल्लों में जर्जर तार एवं पुराने ट्रांसफार्मर रखे हुए ट्रांसफार्मरों की क्षमता कम और लोड ज्यादा होने के कारण बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होते हैं केबल जल जाते हैं जिसके कारण विद्युत बाधित होती है और लोग परेशान होते हैं सर्वाधिक परेशानी इस समय रुपईडीहा रोड के उपभोक्ताओं को है जब कि यह क्षेत्र वीआईपी क्षेत्र में आता है यहां सिंचाई कॉलोनी नंबर 2 नंबर 1 होने के साथ-साथ यहां वी आई पी गेस्ट हाउस है और इसी रोड पर वर्तमान सत्ता के विधायक का कार्यालय ,ब्लाक प्रमुख का कार्यालय और आवास है फिर भी यहां के लोगों को विद्युत समस्या से जूझना पड़ रहा है कॉलोनी नंबर 1 के पास रखा ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक भार नहीं उठा पा रहा है जिसको लेकर बार-बार खराबी आ जाती है यहां के जर्जर तार भी बार-बार बिजली कटौती का कारण बने है। यहां पर नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के लिए विगत 3 अक्टूबर 2022 को सांसद जी ने पत्र लिखा था परंतु अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है क्षेत्रीय नागरिकों ने समस्या के समाधान की मांग प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद से की है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

NH-730: महराजगंज में ओवरटेक की होड़, दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) पर रविवार भोर करीब चार…

1 hour ago

नगरा-भीमपुरा मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर, युवक गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर रात…

1 hour ago

अच्छा पेड़–अच्छा फल

✍️ डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ ‘विद्या वाचस्पति’ जीवन सफ़र उनके लिए सुहावना है,जो…

1 hour ago

महराजगंज में होली पर उज्ज्वला की सौगात, 450 महिलाओं को मिला डेमो-चेक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली से पहले महराजगंज की महिलाओं को बड़ी राहत मिली। कलेक्ट्रेट…

1 hour ago

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

4 hours ago

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

4 hours ago