जिलाधिकारी ने तहसील बांसडीह का किया आकस्मिक निरीक्षण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

          जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज तहसील बांसडीह का आकस्मिक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी से कहा कि तहसील एवं तहसील परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। टूटी हुई खिड़कियों को ठीक कराया जाय। उन्होंने अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए संबंधित कर्मचारियों से कहा कि व्यवस्थित तरीके से अभिलेखों का रखरखाव सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने आवास व कृषि पट्टा आवंटन रजिस्टर का अवलोकन करते हुए कहा कि रजिस्टर में सूचनाओं को अपडेट रखा जाय। इसके साथ ही उन्होंने उप जिलाधिकारी को नियमित रूप से सभी रजिस्टर का अवलोकन एवं पटलों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
      जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में स्थित आपूर्ति कार्यालय के निरीक्षण के दौरान आपूर्ति निरीक्षक से तहसील अंतर्गत कार्ड धारकों की संख्या आदि जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों का रखरखाव सही तरीके से न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अभिलेखों को अलमारी में व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी को तहसील परिसर स्थित सभी जर्जर भवनों का लोक निर्माण विभाग से जांच कराते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago