Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमृत सरोवर के मध्य हनुमान मंदिर के भूमि पूजन के साथ निर्माण...

अमृत सरोवर के मध्य हनुमान मंदिर के भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरु

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l विकास खंड के रामपुर बुजुर्ग स्थित अमृत सरोवर में गुरुवार को हनुमान मंदिर का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। भूमि पूजन संदीप सिंह ने किया,उन्होंने कहाकि भारत भूमि ऋषि मुनियों की धरती है, यह अपनी संस्कृति और देवालयों के लिए जाना जाता रहा है। सनातन संस्कृति की रक्षा हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है।
भूमि पूजन के दौरान राधेश्याम सिंह (प्रधान पति), समाजसेवी पिंटू सिंह, मुन्ना ठाकुर, शैलेश गुप्ता, राजा शर्मा, भोलू,सूदीस, प्रदीप, तारकेश्वर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments