बिना किसी स्थगन आदेश के निर्माण कार्य को किया जा रहा अवरुद्ध

खुखुन्दू/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) स्थगन आदेश न होते हुए भी रोका जा रहा निर्माण कार्य जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के ग्राम बतरौली थाना खुखुन्दू तहसील देवरिया निवासी विनायक पाण्डेय पुत्र स्व ० केदारनाथ पाण्डेय द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा है ।इनका आरोप है की इनके विपक्षी द्वारा बिना किसी स्थगन आदेश के ही बार बार अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है । इनके द्वारा आरोप लगाया गया है की विपक्षी सत्ता धारी पार्टी का नेता है और राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न कर रहा है ।जिसमे कुछ अधिकारी भी इनका साथ दे रहे है ।इन्होंने आगे बताया की मेरे द्वारा जिला अधिकारी देवरिया से भी इस संदर्भ में मुलाकात कर अपनी बात जिला अधिकारी के समक्ष रखी गई लेकिन उनके द्वारा भी मेरे पक्ष में आदेशित किया गया ।बावजूद इसके मेरे द्वारा जो निर्माण कार्य कराया जा रहा है उसमे अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है । बार बार एक भाजपा नेता द्वारा 112 नंबर पर फोन कर मेरे द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है । वही इन्होंने तहसील के एक अधिकारी पर इनका सहयोग न करते हुए दूसरे पक्ष के सहयोग में कार्य कर इनके निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न करने का आरोप लगाया जा रहा है । जहा उत्तर प्रदेश की सरकार सबको न्याय और सबके साथ न्याय की रणनीति पर कार्य कर रही है वही कुछ पार्टी नेता और कुछ अधिकारी सरकार को बदनाम करने पर आमादा है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुंछ में LoC पर बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम!लैंडमाइन धमाके में चार आतंकियों के मारे जाने की खबर

फोटो goo पुंछ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC)…

2 hours ago

क्यों पड़ा माता पार्वती का नाम अपर्णा? जानिए हरतालिका तीज का धार्मिक रहस्य

फोटो goo लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’ हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत…

2 hours ago

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

14 hours ago