सलेमपुर बाईपास का निर्माण शुरू, सड़क बनने के बाद राहगीरों को मिलेगी सहूलियत

  • बिगही से नवलपुर चौराहे के आगे तक 14.7 किलोमीटर का बनेगा फोरलेन बाईपास
  • देवरिया से बलिया जाने में सलेमपुर के जाम में अब नहीं फसेंगे राहगीर

सलेमपुर/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) I सलेमपुर – सिकंदरपुर बाईपास का निर्माण शुरू हो गया है। बरसीपर से प्यासी गांव तक मिट्टी का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। अभी कुछ किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया है, जो निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। हालांकि एनएच के अधिकारियों ने मुआवजे के लिए किसानों का सहयोग कर रहे हैं।

बिहार से देवरिया और लार भागलपुर से जाने वाले राहगीरों को आने वाले दो सालों में बड़ी सौगात मिलने वाली है जिसमें वे सलेमपुर के मुख्य बाजार से जाने के बजाए 14.7 किलोमीटर के लंबे फोरलेन बाईपास के सहारे देवरिया व उससे आगे का सफर तय करेंगे I 14.7 किलोमीटर का ये बाईपास हाइवे एनएच 727 A का कार्य शुरू हो चुका है। सलेमपुर हाइवे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा ये बाईपास का निर्माण कार्य कराया जाना है जिसके तहत कंपनी ने अपने प्रोजेक्ट इंजीनियर व प्रोजेक्ट डायरेक्टर को फील्ड पर उतारकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है I अनुमानित चार सौ करोड़ की लागत से बनने वाला ये बाईपास महादहा से होकर कई ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ेगा I महदहा चौराहे से शुरू होकर ग्राम सिसवा पांडे ,भीमपुर ,बरसीपार , प्यासी , महिला डिग्री कॉलेज ,दिग्देश्वरनाथ मंदिर से होते हुए ग्राम देवरिया उर्फ शामपुर ,ग्राम कौड़ी काजी से ग्राम अहिरौली तक 14.7 किलोमीटर का ये प्रस्तावित बाईपास है हालांकि नेशनल हाइवे के मैप के मुताबिक ये फोरलेन हाइवे बरहज तहसील के ग्राम भागलपुर व मालीपुर तक को जोड़ेगी जिसकी कुल लगभग दूरी 61.500 किलोमीटर की होगी I ये एनएच नवलपुर चौराहे से सौ मीटर आगे लार सलेमपुर के मुख्य मार्ग से ये होकर भागलपुर तक को जोड़ेगी

दिग्देश्वरनाथ मंदिर के समीप ओवर ब्रिज का प्रस्तावित नक्शा है जिसके तहत मंदिर से सटे ब्रिज बनेगा जो सीधे आगे की फोरलेन हाइवे को जोड़ेगा जिससे धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान व शिवरात्रि के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से जाम की समस्या उत्पन्न नहीं होगी I

इस पूरे हाइवे के निर्माण के दौरान 10 अंडरपास बनेंगे जो कि भेंगारी के समीप महिला डिग्री कॉलेज पर व दिग्देश्वरनाथ मंदिर के समीप सोहनपुर मार्ग पर और ग्राम तातिल और ग्राम कौड़ी जयराम के मध्य में व्हीकल अंडर पास बनना प्रस्तावित है और अन्य पांच छोटे वाहनों के अंडरपास बनना प्रस्तावित है।

महादहा से ग्राम भीमपुर के समीप रोड रेलवे ओवर ब्रिज का भी निर्माण प्रस्तावित है

हाइवे निर्माण कार्य के लिए सरकार ने अभी तक 60 प्रतिशत भूमिधरो की भूमि का अधिग्रहण किया है जिनमें अभी 40 प्रतिशत भूमि स्वामी के मुआवजा ना प्राप्त होने से उनकी भूमि अधिग्रहण के लिए रुकी है I हालांकि हाइवे निर्माण कमानी ने अपने कर्मचारियों के साथ निर्माण कार्य शुरू कर दिए है I

सनौली बलिया मार्ग का 171 किलोमीटर का ये हाइवे प्रस्तावित है जिसका 14.7 किलोमीटर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है जिसकी कुल लागत अनुमानित लगभग चार सौ करोड़ बताई गई वहीं इसमें लगभग दो साल का समय की जानकारी प्राप्त हुई I

सलेमपुर हाइवे प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बात करने पर बताया कि निर्माण कार्य शुरू हो चुका है जिसके तहत अभी मिट्टी डालने और अन्य कार्यों को कराए जा रहे है। ये फोरलेन बाईपास महदहा से लेकर ग्राम अहिरौली तक 14.7किलोमीटर तक बनना है जो सिकंदरपुर और दूसरे छोर के बिहार को जोड़ेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

15 minutes ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

27 minutes ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

46 minutes ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

12 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

12 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

12 hours ago