हत्या के आरोप पर फॉरेंसिक टीम की जांच

नामजद आरोपियों का पुलिस ने शांति भंग के आरोप में किया चलान

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। संदिग्ध हालात मे विगत दिनों सलेमपुर में युवक के मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने बहु और बेटे के दो दोस्तों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जिसके बाद इनमें से कुछ को शांति भंग मे चालान करके छोड़ दिया गया। मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक देवरिया से मिलने और अपनी बात कहने के पश्चात गुरुवार को
फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पहुंची और जांच पड़ताल किया और साक्ष्य इक्कठा किया ।कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग निवासी अशोक गोंड ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटा अजीत शाह पत्नी रानी देवी पुत्री आरुषि और बेटा अयान के साथ सलाहबाद मे एक किराए के मकान पर रहते थे। बच्चों की बेहतर शिक्षा और मोबाइल पार्ट्स के व्यवसाय को देखते हुए अजीत किराए के मकान मे रहा करता था। 30 मई को सुबह 11 बजे बहु के द्वारा फोन करके बताया गया कि अजीत ने फंदे से फांसी लगाकर खुद की जान दे दी है ।हम परिजन ये सुनकर सूचना पाकर किराए वाले मकान पर पहुंचे तो देखा कि अजीत बिस्तर पर अचेत पड़ा है और मौके पर उसकी पत्नी और दो अन्य दोस्त मौजूद है।जब हम लोग आनन फानन मे अजीत को अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक अजीत के पिता ने पुलिस को तहरीर मे स्पष्ट रूप से मृतक अजीत की पत्नी व उसके दो अन्य दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।तहरीर मिलने के उपरांत कोतवाली पुलिस ने मृतक के दोस्त राजकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की ।पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को राजकुमार को शांति भंग मे चालान कर दिया।इस कार्यवाही से मृतक के परिजनों मे आक्रोश होने के कारण गुरुवार को मृतक के भाई रिंकू कुमार गोंड और बहन किरन कुमारी ने एसपी से मामले मे न्याय की गुहार लगाई जिसपर गुरुवार को फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले मे जांच पड़ताल चल रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

15 minutes ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

31 minutes ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

52 minutes ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

1 hour ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

1 hour ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

12 hours ago