आगरा में संविधान सम्मान रैली: डॉ. रामदास आठवले ने कहा – “बाबा साहेब का संविधान न होता तो आज मैं मंत्री नहीं बन पाता”

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री डॉ. रामदास आठवले ने रविवार को सर्किट हाउस, आगरा में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि आगरा न केवल दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को मानने वाला एक बड़ा वर्ग निवास करता है। उन्होंने बताया कि चौधरी चरण सिंह की सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश में आरपीआई के चार मंत्री और आगरा से चार विधायक चुने गए थे। “पूरे देश में जय भीम का नारा सबसे पहले आगरा ने बुलंद किया था, इसलिए यह शहर मेरे दिल में बसता है,” उन्होंने कहा। डॉ. आठवले ने कहा कि आरपीआई प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी आगरा में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। इसी लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए आज यहां संविधान सम्मान रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा, “हमारा संविधान सभी जाति-धर्म और भाषाओं का सम्मान करता है, सभी वर्गों को साथ लेकर चलता है। सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक न्याय भी सबको मिलना चाहिए। यह लोकतांत्रिक संविधान है, जिसमें ‘वन मैन, वन वोट, वन वैल्यू’ का सिद्धांत निहित है। बाबा साहेब का संविधान न होता तो आज मैं मंत्री नहीं बन पाता।” केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आरपीआई केवल राजनीति नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के मूल अधिकारों के लिए सक्रिय है। बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए पार्टी ने 10 सूत्रीय कार्यक्रम तय किए हैं, जिनमें निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क चिकित्सा, निःशुल्क न्याय, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, श्रमिक कल्याण, बेरोजगारी हटाओ, पुलिस उत्पीड़न पर रोक और भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराना शामिल है। उन्होंने कहा कि पार्टी मंडल स्तर पर संविधान सम्मान सम्मेलन आयोजित कर रही है। लखनऊ और प्रयागराज के बाद अब आगरा में यह सम्मेलन हुआ है। उत्तर प्रदेश में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है और बाबा साहेब के विचारों को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

आधी रात से तटीय इलाकों में बढ़ सकता है खतरा! आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में अलर्ट जारी

Ai निर्मित नेल्लोर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा गहराने…

2 hours ago

मां के निधन से शोक में डूबे पुलिस इंस्पेक्टर ओम प्रकाश राय, विभागीय अधिकारियों और पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

फोटो Ai मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों में अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली से दहशत पैदा करने…

4 hours ago

रॉकेट लॉन्चिंग बनी बच्चों के लिए प्रेरणा, किताबों से निकलकर सामने आई अंतरिक्ष की दुनिया

फोटो विज्ञप्ति किताबों से निकलकर आंखों के सामने उड़ा रॉकेट, रोमांचित हुए बच्चे; बोले- बड़े…

5 hours ago

🚀 कुशीनगर में आसमान की ओर उड़े 20 कैनसैट और 7 मॉडल रॉकेट, 27 छात्र टीमों ने दिखाया दम!

कुशीनगर बना युवा वैज्ञानिकों का लॉन्चपैड, IIT समेत देश के बड़े संस्थानों की टीमें दिखा…

5 hours ago

नाली निर्माण में गड़बड़ी की आशंका, भुगतान रोकने की मांग

सभासद ने ईओ को सौंपा शिकायती पत्र, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और अभिलेखों की जांच…

5 hours ago

गांव-गांव जनचौपाल लगाकर राज्यमंत्री स्तर के सदस्य सत्येन्द्र बारी ने सुनीं जनसमस्याएं

अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, बोले- अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का…

5 hours ago