कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया संविधान दिवस

डॉ0 भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर अधिकारियो व कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम दौरान विधायक हाटा, रामकोला के साथ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पठन किया गया। इस अवसर पर विधायक हाटा मोहन वर्मा ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान लागू किया गया, जिसे आज केंद्र व राज्य सरकार संविधान दिवस हर्षोल्लास से मना रही है। प्रदेश के सभी जनपदों में स्वच्छता के प्रति प्रशस्ति पत्र वितरण किया जा रहा है,जिसके क्रम में कुशीनगर जनपद में भी 6 सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। विधायक रामकोला विनय प्रकाश गौंड ने कहा कि हमारा संविधान भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है,आज सभी भारतवासी स्वतंत्र रूप से श्वास ले रहे हैं ये भीमराव अंबेडकर की ही देन है।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि 26 नवम्बर 1949 के दिन ही संविधान अर्पित की गई थी, हमारा संविधान आर्थिक समानता समरसता का व हर वर्ग/ जाति को एक समान अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि आज गरीब से गरीब व्यक्ति भी देश का सबसे बड़े पद का सपना देख सकता है ये हमारे संविधान की अभूत पूर्व भूमिका है, देश का विभाजन हुआ और हम लगातार आगे की तरफ बढ़ते गए और लोग हमसे जुड़ते रहे। डॉ0 भीमराव अंबेडकर का जो सपना था हम उसी भावना के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सभी प्रकार की योजनाओं का क्रियान्वयन एक रुपता से कर रहे हैं । इस अवसर उन्होंने सभी अधिकारियों /कर्मचारियों से अपेक्षा करते हुए कहा कि हमें सभी का ध्यान रखना चाहिए, हम लोगों के स्तर से कोई इस तरह का कार्य न हो जो संविधान के विपरीत हो, आज सामाजिक बदलाव हुआ है, हमे गरीब से गरीब व्यक्ति को योजनाओं से जोड़ना व उन्हें लाभान्वित करने का उद्देश्य प्राथमिकता में होना चाहिए।
इस अवसर पर विधायक हाटा द्वार भारतीय संविधान की उद्देशिका को पढ़ा गया, जिस पर सभागार में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों ने भी उद्देशिका को दोहराया, तथा स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 06 सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी वितरण किया गया।
संविधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार, उप जिलाधिकारी मु0 जफर, डीडीओ, परियोजना निदेशक, डीपीआरओ, जिला कृषि अधिकारी, सहित कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गण सहित अन्य अधिकारी व कलेक्ट्रेट के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

4 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

4 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

5 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

5 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

8 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

8 hours ago