बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के मिहीपुरवा चौकी पर तैनात सिपाही की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद पुलिस लाइन में सलामी दी गई। एसपी और एएसपी ने मृतक सिपाही के शव को कंधा दिया। संतकबीर नगर जनपद के थाना महुली के ग्राम देईसड़ निवासी मस्तराम शर्मा 2018 बैच के सिपाही थे।
उनकी तैनाती मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहीपुरवा चौकी में थी। शनिवार को महा शिवरात्रि के मौके पर कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर से शिव बारात निकलना था। जिसके लिए सिपाही की ड्यूटी सुरक्षा में लगाई गई थी। शिव बारात निकलने के दौरान मंदिर के सामने खड़ा सिपाही अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। साथी पुलिस कर्मी उठाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले गए। यहाँ पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर रोहित कुमार ने बताया कि सिपाही को दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव लेकर पुलिस लाइन लाए। यहाँ पर सिपाहियों ने सलामी दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शव को कंधा दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर गाँव के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, सीओ राहुल पांडेय, नगर राजीव सिसोदिया समेत अन्य मौजूद रहे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…