गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा )
कैंट थाना क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित वन विभाग की जर्जर दीवार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अचानक भड़भड़ाकर गिर पड़ी। इस दौरान वहां से गुजर रहे 45 वर्षीय कांस्टेबल विक्रम प्रसाद यादव इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वन विभाग के रेंजर दिनेश चौरसिया ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दीवार पुरानी थी और हाल की तेज बारिश के कारण उसकी स्थिति और बिगड़ गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।
मूल रूप से बस्ती जिले के पिकोरा बक्श, गांधी नगर निवासी विक्रम प्रसाद यादव, पुत्र हीरालाल यादव, उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह गोरखपुर पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहे थे। उनके परिवार में तीन बच्चे हैं। इस हादसे से पुलिस विभाग और उनके गांव में शोक की लहर है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…
17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…