वाराणसी मंडल मे आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वच्छता का संदेश

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा ) रेलवे प्रशासन द्वारा देश की आजादी का जश्न स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। सम्पूर्ण भारतीय रेल पर मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के प्रथम चरण के बारहवें दिन पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर भी मण्डल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के आजमगढ़, बलिया, बनारस, वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी, भटनी जं, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, मऊ और प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस के अन्तर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर कार्यरत स्वास्थ्य निरीक्षको ने संविदा कर्मचारियों व स्टेशन पर कार्यरत रेलवे कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छता सम्बन्धी स्लोगन, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से जनजागरुकता रैली निकली, साथ ही साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों ओर कर्मचारियों को स्वछता के प्रति जागरुक किया गया एवं स्वच्छता अभियान का प्रचार प्रसार किया गया। सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कूड़ेदान (डस्टबिन) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । साथ ही साथ सभी प्रमुख स्टेशन पर “स्वच्छ प्रसाधन” एवं “स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। वाराणसी मण्डल के सभी स्टेशनों एवं कार्यालयों में प्रभात फेरी निकालकर और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया । आज विशेष सफाई अभियान चला कर कार्यालयों, शौचालयों एवं प्रतीक्षालयों की गहन सफाई किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

थाली में अन्न की बर्बादी पर लगे लगाम, तभी मिटेगी भूख की समस्या

अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…

34 minutes ago

रिश्ते में प्यार और नजदीकी बनाए रखने के लिए छोड़ दें ये 6 आदतें, वरना बढ़ सकती है दूरियां

लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…

49 minutes ago

बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से कैसे बचाएं? जानिए सर्दी-जुकाम से लेकर मौसमी एलर्जी तक के लक्षण और बचाव के उपाय

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा मौसम में बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान…

1 hour ago

बहुत गर्म चाय-कॉफी पीने की आदत पड़ सकती है भारी, बढ़ सकता है एसोफेगल कैंसर का खतरा; जानें बचाव के तरीके

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा कई लोगों की सुबह की शुरुआत गर्मागर्म चाय…

1 hour ago

नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर: क्या रात में जागने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? जानिए रिसर्च क्या कहती है

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा अक्टूबर का महीना दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता…

2 hours ago

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 12 राशियों का हाल

18 अक्टूबर 2026, रविवार | दैनिक राशिफल | पंचांग एवं ज्योतिष18 अक्टूबर 2026 का दिन…

2 hours ago