अपने ही अपहरण की रच डाली साजिश परिजनों से माँग बैठा 15 लाख की फिरौती

गोरखपुर से पुलिस ने किया बरामद

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।थाना भिटौली पुलिस द्वारा खुर्शीद आलम पुत्र समसुद्दीन ग्राम सोहरौना राजा थाना भिटौली जनपद महराजगंज ने 02फरवरी को समय करीब 22.30 बजे रात्रि मे थाना स्थानीय पर सूचना दिये कि उनका लड़का सलमान जो 07 माह पूर्व सऊदी से आया है आज घर से 11.00 बजे मोटर साईकिल से निकला है अभी तक नही लौटा वह फोन नही रिसीव कर रहा है उसके मोबाईल से मैसेज आया है कि तुम्हारे लड़के का अपहरण हो गया है मैसेज कर 15 लाख फिरौती की मांग किया गया। सूचना कि गम्भीरता को देखते हुए तत्काल सर्विलांस सेल की मदद से फोन को ट्रेस कर 02 घण्टे के अन्दर सलमान उम्र करीब 22 वर्ष को गोरखपुर बस स्टैण्ड से बरामद किया गया।सावधानी से पूछ-ताछ किया गया तो लड़के ने बताया कि उसका सहजनवा की रहने वाली लड़की से बात विचार है वह जहर खाने की बात कह रही थी मुझे बुलायी थी जो पीएनबी बैंक भिटौली से 50 हजार रूपया निकाला तथा अपनी गाड़ी रचित हास्पिटल के परिसर में खड़ी कर अपनी प्रेमिका से मिलने सहजनवा गया परन्तु लड़की किसी बात से नाराज होकर नही आयी । घर से बार बार फोन आ रहा था तो मै घरवालों का नम्बर ब्लैक लिस्ट मे डाल दिया था तथा खुद के अपहरण का बहाना बना कर 15 लाख रूपया मांगे। मै रूपया पाकर बाहर चला जाता परन्तु पकड़ा गया । सलमान की मोटर साईकिल रचित हास्पिटल से बरामद कर रूपया व वाहन घरवालों को सुपुर्द कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
बरामदगी करने वाले टीम मे प्र0 नि0 पंकज कुमार गुप्ता थाना भिटौली जनपद महराजगंज,हे0का0 सोनू यादव ,का0 विवेकानन्द सिंह आदि मौजूद रहें ।

Editor CP pandey

Recent Posts

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

1 hour ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

3 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

3 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

4 hours ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

5 hours ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

6 hours ago