लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक मतदान जरूरी: आयुक्त अखिलेश सिंह

बस्ती, (राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर बस्ती मण्डलायुक्त कार्यालय के आयुक्त सभागार में एक भव्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने की, जहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुरुआत वर्ष 2011 में की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है, जब हर मतदाता निर्भीक, निष्पक्ष और जागरूक होकर मतदान करे।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से आह्वान किया कि वे जाति, धर्म, सम्प्रदाय, वर्ग, भाषा या किसी भी प्रकार के प्रलोभन से ऊपर उठकर एक योग्य और सक्षम उम्मीदवार का चयन करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी नागरिकों का दायित्व है कि वे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया की गरिमा को बनाए रखें।

ये भी पढ़ें – राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सहकारी समिति में शपथ कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान यह संकल्प लिया गया कि सभी लोकतांत्रिक परम्पराओं का पालन करेंगे और दूसरों को भी मतदाता जागरूकता के लिए प्रेरित करेंगे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 का यह आयोजन लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
इस अवसर पर अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेन्द्र प्रसाद यादव, अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव, मण्डलीय सांख्यिकी अधिकारी प्रवीण चौधरी, निरीक्षक राजकीय कार्यालय अश्वनी कन्नौजिया सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की नींव होता है, और राष्ट्रीय मतदाता दिवस इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पटरी के स्लीपर टूटे, सरिया निकला बाहर! श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट से मचा हड़कंप

रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! ट्रेन को उड़ाने की साजिश की आशंका, बाल-बाल टला बड़ा…

7 minutes ago

4 नवंबर : जब कथक की थिरकन को विराम मिला, सुरों और भावों के साधक शंभू महाराज को

लेखक : अभिषेक कुमार भारतीय शास्त्रीय नृत्य की दुनिया में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं,…

1 hour ago

देवरिया कोतवाली में वकीलों का जोरदार विरोध! अधिवक्ता पर हमले और आरोपी को छोड़ने के आरोप से मचा हड़कंप

देवरिया कोतवाली में वकीलों का हल्लाबोल! अधिवक्ता पर हमले से उबाल, पुलिस की भूमिका पर…

4 hours ago

4 नवंबर का इतिहास: एक तारीख, अनेक महान हस्तियां, क्रांति से सिनेमा तक की प्रेरक कहानी

लेखक: अभिषेक कुमार 4 नवंबर का इतिहास: जन्मदिन विशेषइतिहास सिर्फ बीते हुए कल का लेखा-जोखा…

9 hours ago