महोत्सव की सफलता पर डीएम ने की टीम वर्क की सराहना

उत्तर प्रदेश दिवस 2026: महराजगंज में भव्य सम्मान समारोह, अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ अभिनंदन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर, महराजगंज में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महराजगंज महोत्सव के सफल आयोजन में योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि महराजगंज महोत्सव अब जनपद की पहचान बन चुका है। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम है, बल्कि स्थानीय कलाकारों, उद्यमियों और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम और विभिन्न चुनौतियों के बावजूद महोत्सव का सफल आयोजन सभी विभागों के समन्वय और टीम वर्क का परिणाम है।

ये भी पढ़ें – बीएचयू में भौतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ शशिकांत तिवारी सम्मानित पैतृक नगर पहुंचने पर नगरवासियों ने किया स्वागत

जिलाधिकारी ने तत्कालीन एवं वर्तमान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), जिला सूचना अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा नगर पालिका परिषद महराजगंज के अधिशासी अधिकारी की विशेष सराहना की। साथ ही पुलिस प्रशासन, मीडिया प्रतिनिधियों, जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज एवं जीएस वीएस इंटर कॉलेज के प्रबंधन द्वारा दिए गए सहयोग की प्रशंसा भी की।
उन्होंने कहा कि महोत्सव स्थल पर तैनात सफाईकर्मी, श्रमिक एवं अन्य सहयोगी कार्मिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिनके परिश्रम से आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफल हो सका।
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर युवा उद्यमियों एवं होटल व्यवसायियों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि महराजगंज में इको टूरिज्म, धार्मिक पर्यटन और कृषि पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। योजनाबद्ध प्रयासों से जनपद को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ये भी पढ़ें – जहाँ न पहुँचे रवि, वहाँ पहुँचे कवि

कार्यक्रम के दौरान एम-पैक्स सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सहकारिता विभाग के अधिकारियों एवं पैक्स सचिवों को भी सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत जनपद में एक लाख से अधिक सदस्य बनाए गए, जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं। इससे सहकारी समितियों को ₹2.18 करोड़ की अंश पूंजी प्राप्त हुई है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से चयनित बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही उपस्थित जनसमूह को जागरूक और जिम्मेदार मतदाता बनने की शपथ दिलाई गई। एसआईआर प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने पर निर्वाचन विभाग को बधाई दी गई।

ये भी पढ़ें – मगहर महोत्सव 2026: डीएम ने संत कबीर स्थली का किया निरीक्षण

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाते हुए समाज से बाल विवाह समाप्त करने की अपील की। इससे पूर्व उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनरा एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सदर की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद जायसवाल ने किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

1 day ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

1 day ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

1 day ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

4 days ago