हर छात्र को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता – गोपाल मिश्र

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पथरदेवा में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में बच्चों के नामांकन एवं संख्या बढ़ाने के लिए प्रेरणादायक मुहिम चलाई जा रही है।इसी क्रम में बीईओ गोपाल मिश्र ने शुक्रवार को सिद्धावें गांव पहुंचे जहां शिक्षा से वंचित घूम रहे बच्चों के अभिभावकों से मिलकर उनके बच्चों को स्कूल लाया गया।और उन बच्चों को स्कूल में दाखिला कराया गया।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सभी प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के बैठने हेतु डेस्क बेंच उपलब्ध कराया गया है।अब स्कूल में कोई भी बच्चा जमीन पर बैठकर नहीं पढ़ेगा।वही स्कूल चलो अभियान के दूसरा चरण एक जुलाई से चल रहा है और बच्चों को घर-घर जाकर शिक्षकों द्वारा स्कूल में नामांकन हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। जो एक निजी स्कूल के तर्ज पर सरकारी शिक्षा प्रणाली को और ज्यादा सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।प्रधानाचार्य समेत शिक्षक घर घर पहुंचकर अभियान चलाकर बच्चों के नामांकन पर जोर दे रहे हैं।पीएम श्री विद्यालय पथरदेवा के प्रधानाचार्य एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सफीक अहमद,जूनियर संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह,शिक्षक रमेश तिवारी प्रमुख रूप से इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।अभियान का लक्ष्य शिक्षा से बचित बच्चो को शिक्षा से जोड़ना,नामांकन बढ़ाना है।वही प्रधानाचार्य सफीक अहमद ने बताया कि सभी लोग इस अभियान में भागीदारी कर शिक्षा के उजियारे को हर घर पहुंचाए ।

Karan Pandey

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

58 minutes ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

10 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

10 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

11 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

11 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

11 hours ago