Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस का मासिक बैठक सम्पन्न

कांग्रेस का मासिक बैठक सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के संस्तुति पर महानगर कांग्रेस प्रभारी निलेश त्रिपाठी की मौजूदगी में, महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय जीडीए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स गोरखपुर में, सकुशल संपन्न हुई। रविवार की बैठक मे मुख्य एजेंडा संगठन सृजन विस्तार एवं पदाधिकारीयों के कार्य निर्धारण पर विस्तृत चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष के द्वारा प्रत्येक वार्डों की मजबूती के लिए महानगर कांग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारीयों को वार्डों की जिम्मेदारी दी गई है। मासिक बैठक में सभी पदाधिकारीयों ने संगठन वार्ड की मजबूती के लिए अपने अपने विचारों से अवगत कराया। आज की बैठक में प्रमुखतः डॉक्टर अविनाश पति त्रिपाठी उपाध्यक्ष,अभिषेक राय गांधी उपाध्यक्ष, अभिमन्यु विश्वकर्मा महासचिव ,अभय सिंह महासचिव, सुरेन्द्र पासवान उपाध्यक्ष, मोहम्मद अरशद, गुलाम ताहिर महासचिव, अमीन उर्फ गुड्डू, एआईसीसी सदस्य स्नेहलता गौतम आदि तामम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments