कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश महासचिव ने की प्रेस वार्ता
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।आज देश की जनता भाजपा के खोखले वादे व कुशासन से परेशान हो गई है। इन सभी समस्याओं के निराकरण के लिए पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता अपने शक्ति का एहसास आगामी 18 दिसम्बर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव कर कराएंगे। उक्त बातें नगर के टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जनपद के प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान महामंत्री अवधेश सिंह ने कहा।उन्होंने कहा कि आज बिजली विभाग को भी निजी क्षेत्र में सौंपने की तैयारी चल रही है।जिससे आमजन व विभाग के कर्मचारियों का अहित होगा।यह प्रयोग प्रदेश में पहले आगरा व अन्य मंडल में असफल हो चुका है। कम दाम पर पॉवर कॉरपोरेशन से बिजली खरीद कर लोगों को महंगे दामों पर निजी कम्पनी बिजली दे कर भारी मुनाफा कमा रहे हैं।यह फायदा केवल गुजरात के कम्पनियों को हो रहा है।लेकिन सरकार मनमानी पर उतर गई है।नौजवान को नौकरी नहीं मिल रही है, किसानों भाइयों को समय से खाद व बीज नही उपलब्ध हो रहा है।छोटे व्यापारी आज परेशान हैं।हर विभाग में भृष्टाचार चरम पर है।लेकिन सरकार को जाति व धर्म से ऊपर उठ कर इन समस्याओं के बारे में सोचने व निदान करने का समय नही है।
उन्होंने कहा कि आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल में पीड़ित परिवार से अकेले भी नही मिलने दिया जा रहा है।आज सरकार खुद संसद नही चलने दे रही है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं। जबकि भाजपा के नेता पहले से जिन मामलों में आरोपी हैं, उनकी जांच नही कराकर उन्हें क्लीन चिट दिया जा रहा है।इन्हीं मामलों को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं।इसके लिए जनपद के हर वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रेस वार्ता के समय निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि,भागीरथी प्रसाद,आनन्द देव गिरि, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, नीलेश तिवारी, आलोक त्रिपाठी, राजन,मार्कण्डेय मिश्र, सुनील द्विवेदी, गोविंद मिश्र, सत्यम पांडेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…