देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।लखनऊ में 18 दिसम्बर को कांग्रेस द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों का जत्था वृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय देवरिया से गोरखपुर रवाना हुआ।इस दौरान सम्बोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि भाजपा के कुशासन से देश व प्रदेश की जनता को मुक्ति दिलाने को लेकर जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे दम खम के साथ लखनऊ जाएंगे। आज भाजपा संविधान को बदलने की पूरी तरह तैयार खड़ी है, लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता इनके मंसूबे को सफल नही होने देंगे। इसके लिए उन्हें जो भी कुर्बानी देनी पड़े।आज महंगाई चरम पर है, किसान अलग से परेशान हैं, नौजवान नौकरी के लिए दर दर ठोकर खा रहा है।लेकिन यह सरकार केवल देश की जनता को जाति व धर्म की राजनीति में उलझा कर रख रही है। इस दौरान भागीरथी प्रसाद,दीनानाथ भारती,सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, आनंददेव गिरि चुन्नू,डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, आलोक त्रिपाठी राजन,गोविन्द मिश्र, सत्यम पांडेय, समीर पांडेय,हर्षित सिंह, मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती,सुनील द्विवेदी,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,मधु शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…