भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण के उपरान्त कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर कर राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समर्थन करते हुए जुलूस निकाला। कांग्रेस कार्यालय पर वरिष्ठ नेता विजय कुमार गुप्त ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत लकड़ीहट्टा स्थित शहीद स्मारक पर कांग्रेसियों ने ब्लाक अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। यहां से कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए बरहज बाईपास,लवरछी,देईडीहा,नदुआं छपरा गांव में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालकर कर राहुल गांधी के मुहीम को समर्थन दिया।इस दौरान मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि राहुल गांधी को देश के लोक और लोकतंत्र की चिन्ता है जिसकी मर्यादा बचाने के लिए वह सड़क पर उतर कर लोगों से सीधे जुड़ रहे हैं।यह बात भाजपा को खटक रही है इसलिए उनकी राह में भाजपा रोड़े अटका रही है। यहां जिला सचिव भोला तिवारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र की पोषक रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराहट में है, इसीलिए उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर रोकने का प्रयास कर रही है लेकिन राहुल गांधी डरने वालों में से नहीं हैं। पदयात्रा में मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,नगर अध्यक्ष मनोज राव जिला सचिव संतोष तिवारी,भोला तिवारी, विजय नेता, कृष्ण कुमार तिवारी, रामबहादुर सिंह,जितेन्द्र जायसवाल, ब्यास दुबे, दीनानाथ यादव, इसराइल अली, राजकुमार यादव, इमरान मलिक आदि शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

2 days ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

2 days ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

2 days ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

2 days ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

4 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

4 days ago