बारिश से खराब हुए फसल की क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय पर अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर अतिवृष्टि व ओला वृष्टि से किसानों के नुकसान हुए फ़सल की क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्रक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय को सौंपा । इस दौरान रामजी गिरि ने कहा कि प्रदेश सरकार ने घोषणा किया था कि 24 घण्टे के अंदर बारिश व ओला वृष्टि से किसानों के नुकसान हुए फसल की क्षतिपूर्ति का आकलन कर उनको मुआवजा राशि दिला दिया जाएगा।लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें यह राशि उपलब्ध नहीं कराया गया। किसानों को मुआवजा राशि तुरंत उपलब्ध कराया जाए। यह सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।उनके फसल का उचित समर्थन मूल्य भी नही दे रही हैं।कांग्रेस ही किसानों की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी है। ज्ञापन सौंपने वालों में आनन्द देव गिरि, चुन्नु,समीर पाण्डेय, दीनदयाल यादव, आलोक त्रिपाठी राजन,सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, संदीप पांडेय, नीलेश त्रिपाठी, कमलेश मिश्र, टुन्नू,धर्मेन्द्र पांडेय, आनंददेश्वर सिंह, गोपाल द्विवेदी, मनोज मणि त्रिपाठी, राशिद अंसारी, प्रमोद मल्ल, अब्दुल जब्बार, रामप्रवेश सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

3 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago