Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक

पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के निधन पर कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने शोक सभा का आयोजन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। सम्बोधित करते हुए जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि उन्होंने ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रहते हुए पूर्वांचल के विकास के लिए बहुत ही कार्य किया, उनकी कमी सदैव खलेगी।ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि उनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है,वह वास्तव में जनसेवक थे। पूर्व जिला महासचिव रामविलास तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज के अगुवा थे। इनका जीवन समाज के लिए समर्पित रहा।शोक व्यक्त करने वालों में जिला सचिव संजय गुप्ता,वशिष्ठ मोदनवाल,अभिनीत उपाध्याय, सत्यम पांडेय, अखिलेश मिश्र,अशोक मद्देशिया, प्रेमचंद वर्मा,बदरे आलम,शीत कुमार मिश्र,सन्नी पांडेय, दयाशंकर यादव,जीवन शरण मिश्र, तारकेश्वर मणि तिवारी, लालसाहब यादव, मोहन प्रसाद, सैयद फिरोज अहमद आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments