मईल /देवारिया (राष्ट्र की परम्परा ) कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के चेरो चौराहे सहित दर्जनों गांवों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर लोगों के बीच राहुल गांधी के संदेश को वितरित किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि कांग्रेस ही देश के लोगों की पीड़ा को समझती है। भाजपा ने केवल लोगों को वोट बैंक समझा है। आज कुछ लोग देश को जाति व धर्म के नाम पर बाटना चाहते हैं।जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता सफल नही होने देंगे। जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि जनता भाजपा की हकीकत से वाकिफ हो गई है, वह अपने किसी भी वायदे पर खरा नहीं उतरी है।वह कांग्रेस में ही अपना भविष्य देख रही है। जिला सचिव बदरे आलम ने कहा कि आज महंगाई से जनता त्रस्त हो गई है, लोंगो के थाली से सब्जी व दाल गायब हो गई है। कार्यक्रम में भागलपुर के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलाल भारती, युवा कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी सत्यम पांडेय, राजू,बिस्सू राजभर, शिवलाल वर्मा,सन्नी पांडेय, सूच्चन खान,परमानन्द प्रसाद,रोहित यादव, रमाशंकर प्रसाद ,आदि प्रमुख रूप से शामिल थे ।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के एक चर्चित होटल नेमत में निर्माण मानकों और…
निचले इलाकों में जलभराव से हाहाकार, अंडरपास डूबे—राप्ती कॉम्प्लेक्स की 200 से अधिक दुकानें जलमग्न…
अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में…
सोनूघाट से सड़क पाटने का कार्य जारी बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार को बारीपुर हनुमान मंदिर के…
'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' के रूप में संभाला कार्यभार, पहले ही व्याख्यान में संघर्ष, अनुशासन और…