कांग्रेसियों ने तेलगांना में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर जताया खुशी

लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि- डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर देश मे संपन्न हुए चुनाव में जनता के निर्णय को स्वीकार करते हुए तेलगांना प्रदेश में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत की सरकार के लिए जनादेश मिलने पर खुशी का इजहार किया।इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि रहता है।कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया उसमे कुछ कमी रह गई। तेलंगाना की जीत ने यह साबित कर दिया कि देश की जनता को कांग्रेस की जरूरत है। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि देश के चार राज्यों में कांग्रेस के जो भी विधायक जीते हैं, वह लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने का काम करेंगे। तेलगांना की जनता का निर्णय देश हित में है। युवा कांग्रेस के जिला मीडिया कोआर्डिनेटर सत्यम पाण्डेय ने कहा कि देश का युवा आज भी राहुल गांधी के नेतृत्व में देश का विकास होना देखना चाहते हैं।इस चुनाव में धर्म व जाति की राजनीति हावी रही है, जिसके कारण कांग्रेस तीन राज्यों में हार गई है। ख़ुशी का इजहार करने वालों में गोविंद मिश्र, चंद्रमोहन पांडेय,प्रेमलाल भारती, वशिष्ठ मोदनवाल,अवधेश यादव, आनंद कुमार, बदरे आलम, डॉ याहिया अंजुम, उमेश तिवारी, रोहित यादव, रमाशंकर प्रसाद,राहुल मिश्र, चुन्नु श्रीवास्तव, संजय गुप्त, परमानन्द प्रसाद, मोहन प्रसाद, सुरेन्द्र यादव, दयाशंकर यादव, सतीश यादव,आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर, जागरूकता कार्यशाला में दिए गए जल बचाने के संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भूजल सप्ताह के समापन अवसर पर जनपद मुख्यालय में…

16 hours ago

रेलवे कॉलोनियों में पीएनजी आपूर्ति हेतु एमओयू किया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l वाराणसी स्थित रेलवे कॉलोनियों में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की आपूर्ति सुनिश्चित…

16 hours ago

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सुनीं शिकायतें, 15 दिन में निस्तारण के दिए निर्देश

महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…

16 hours ago

बीबीएयू में छात्रावास आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम…

16 hours ago

तहसील घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता को किया हाउस अरेस्ट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बुधवार को कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओ संग बरहज तहसील का घेराव करने जा…

16 hours ago

ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को साइबर पुलिस ने दिलाई 1.28 लाख की राहत

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)l ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने…

17 hours ago