कांग्रेसियों ने राम धुन गाकर किया गांधी जी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
ज़िला/शहर कांग्रेस आज़मगढ़ द्वारा सिविल लाइंस स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे बैठ कर अध्यक्ष नजम शमीम के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने, अयोध्या में कांग्रेस के ध्वजवाहक अनोखे लाल तिवारी के साथ संघ भाजपा के लोगों द्वारा किये गये अभद्रता के विरोध में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया। और अराजक तत्वों एवं संप्रदायिक ताकतों के सद्बुद्धि के लिये रामधुन गाया।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष नजम शमीम ने कहा हम सभी लोग महात्मा गांधी के अनुयायी हैं, सत्य अहिंसा के मार्ग पर चल कर भाईचारे का संदेश देते हैं। हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताये सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही तानाशाह और फिरकापरस्त शक्तियों से मुकाबला करेंगे और तानाशाहों से देश को मुक्त कराएंगे। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ अयोध्या प्रभु श्रीराम का दर्शन करने गये अनोखे लाल तिवारी के साथ जय श्रीराम का नारा लगाकर जिस तरह से संघ भाजपा से जुड़े अराजकता तत्वों द्वारा अभद्रता की गयी और कांग्रेस के झंडे का अपमान किया गया उसे कोई सभ्य समाज कत्तई बर्दाश्त नहीं कर सकता। महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम के समय आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे की भावना को प्रेरित करने के लिये और तानाशाह अंग्रेजों को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिये रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम भजन को जीवनपर्यंत गाया। आज हम लोग संग भाजपा से जुड़े अराजक तत्वों को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिये महात्मा गांधी की प्रतिमा पर रामधुन गा रहे हैं और सरकार से मांग करते हैं कि अनोखेलाल तिवारी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले दोषियों के खि़लाफ़ तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाय।
कार्यक्रम में मुन्नू यादव, शाहिद ख़ान, मिर्ज़ा बरकत उल्लाह बेग, पूर्णमासी प्रजापति, तेजबहादुर यादव, दिनेश यादव,अरविंद पांडेय, मकसूद अहमद, रेयाज़ुल हसन, प्रमोद यादव, अमरबहादुर यादव,मिर्ज़ा अहमर बेग, मोहम्मद असलम, हरिओम उपाध्याय, तुषार सिंह, बृजेश पांडे, ,प्रदीप यादव, बंसराज यादव, नीरज यादव आदि लोग उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

10 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

10 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

10 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

11 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

11 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

12 hours ago