July 8, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

कांग्रेसियों ने गोष्ठी कर मनाया पंडित नेहरू की जयंती

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की जयंती टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन कर मनाई गई। इस दौरान सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे।1947 में आजादी के बाद उन्होंने करीब 17 वर्षो तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।उन्होंने देश मे संसदीय लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, विज्ञान व प्रौद्योगिकी को बढ़ाया देकर देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया। गोष्ठी को जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ भारती,आनंद देव गिरि चुन्नु,नीलेश मणि त्रिपाठी, सत्यप्रकाश मणि,जयप्रकाश पाल, रीता देवी,आलोक त्रिपाठी राजन,कमलेश मिश्र टुन्नू,सुनील द्विवेदी, उत्तेज मिश्र, रामप्रवेश सिंह, जुलेखा खातून, अब्दुल जब्बार, मधु शर्मा,नसीम अहमद ,सरोज पांडेय आदि ने सम्बोधित किया।