Friday, February 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकर्नाटक में जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न ,बांटी मिठाई

कर्नाटक में जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न ,बांटी मिठाई

कर्नाटक में हुई लोकतंत्र की जीत ,नफरत हारी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर आतिशबाजी कर लोगों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।इस दौरान कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं व कर्नाटक की आम जनता की जीत है। जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि यह विजय लोकतंत्र की विजय है।राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूंजीवादी व्यवस्था को करारी शिकस्त दी है।ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि भर्ष्टाचार व नफरती ताकतों के खिलाफ जनता ने कांग्रेस को जिताकर यह संदेश दिया है कि अब जनता गुमराह नही होगी। इस दौरानयुवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र, चंद्रमोहन पांडेय,दीनदयाल यादव,लालसाहब यादव,रामविलास तिवारी,अभिनीत उपाध्याय,संजय गुप्ता, सत्यम पांडेय,मनीष रजक,शीत कुमार मिश्र, अशोक मद्देशिया, उमेश तिवारी, रणजीत सिंह,सैयद फिरोज अहमद ,कपीस मिश्र, जीवन शरण मिश्र, तारकेश्वर मणि त्रिपाठी, सुरेंद्र यादव, विशाल कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल थे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments