बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस के पार्टी प्रवक्ता ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत कार्यकर्ताओ से मुलाक़ात की।
बताते चले की कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने बरहज स्थित पार्टी कार्यालय पर वोट चोर,गद्दी छोड अभियान के प्रति कांग्रेस कार्यकर्ताओ को जागरूक करने का कार्य किया। उन्होंने कहा की हम सभी कांग्रेस कार्यकर्त्ता को बरहज विधानसभा क्षेत्र की जनता को वोट चोर गद्दी छोड़ मुद्दे के प्रति जागरूक करना होगा।
इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने भलुअनी ब्लाक के, के डी मेमोरियल स्कूल के सभागार मेँ कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्र की जनता के साथ संवाद कर वोट चोरी एवं बरहज के विकास हो रहे भेदभाव पर व्यापक चर्चा की। जनमानस ने जोश के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।उन्होंने जनता से आह्वान कीया की आप लोग कांग्रेस के साथ आकर संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने का कार्य करे। उन्होंने कहा की आप लोगो के साथ धोखा हुआ है क्योंकि बरहज के विकास को बहुत पीछे छोड़ दिया गया है, विकास के नाम पर सिर्फ छलावा किया गया है। इस दौरान भोला तिवारी, राधारमण पाण्डेय, डॉ अमरेश सिंह, जीतेन्द्र जायसवाल उर्फ़ जीतू, अमरजीत यादव, रवि प्रकाश तिवारी सहित आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
एक सभा का आयोजन के डी मेमोरियल स्कूल भलुअनी के सभागार संपन्न हुइ,जिसमें मुख्यरुप से बरहज भलुअनी सोनुधाट सडक, मोहनसेतु, बरहज बस अड्डा एवं वोट चोरी रही।
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…