Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एस बी आई बैंक के सामने किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एस बी आई बैंक के सामने किया प्रदर्शन

देश के गरीबों व मध्यम वर्ग के हितों के साथ हो रहा है खिलवाड़ – रामजी गिरि

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरी के नेतृत्व में सलेमपुर नगर के स्टेट बैंक आफ इंडिया के सामने भाजपा सरकार द्वारा देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह के पक्ष में बेचने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान रामजी गिरि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार एलआईसी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है,जिससे गरीब व मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ों की बचत जोखिम में है। कांग्रेस हमेशा से इस वर्ग के हितों की पक्षधर रही है। इस वर्ग के साथ किसी भी अन्याय को कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नही करेंगे।इन संस्थाओं में लोगों के खून पसीने की कमाई लगी है।इसे किसी भी व्यक्तिगत हाथों में सौंपना देश हित में नही है।इसलिए गरीबों के हितों के साथ हो रहे इस खिलवाड़ को रोका जाए। प्रदर्शन करने वालों में डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, मार्कण्डेय मिश्र, चंद्रमोहन पांडेय, संजय गुप्ता, लालसाहब यादव,गोविंद मिश्र, सत्यम पांडेय रामविलास तिवारी, गंगासागर मिश्र, अभिनीत उपाध्याय, उपेन्द्र कुमार, अशोक मद्देशिया, रोहित यादव, रमाशंकर प्रसाद,डॉ याहिया अंजुम, शिब्बू तिवारी, सूरज तिवारी, निखिल तिवारी, आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments