महात्मा गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किये
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को नगर स्थित लाजपत भवन के परिसर मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पार्टी के 140वीं स्थापना दिवस के अवसर पर महात्मा गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर झाण्डारोह किया। बताते चले कि रविवार को कांग्रेस पार्टी के 140 स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर महात्मा गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह की अध्यक्षता में, जिला महासचिव राकेश तिवारी उर्फ भोला, नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल सहित आदि कांग्रेसी कार्यकर्त्ता बरहज रेलवे स्टेशन पर तक पदयात्रा कर स्टेशन पर नदारद व्यवस्थाओं को देखा और तत्काल डीआरएम बरहज से वार्ता करनी चाही लेकिन बात नहीं हो पाई इसके बाद उन्होंने रेलवे आई ओ डब्लू से वार्ताकर बरहज रेलवे स्टेशन पर पेयजल एवं शौचालय की समस्या से प्रमुख रूप से अवगत कराया इस पर आई ओ डब्लू ने कहाँ कि स्टेशन पर यथाशीघ्र जल की व्यवस्था कर दी जाएगी। ज्ञात हो कि पूर्व मे एक माह पहले डीआरएम बनारस जोन ने इस समस्या को लेकर प्रवक्ता रविप्रताप सिंह को आस्वस्थ किया था कि तमाम सुविधाएं मानक के अनुसार पूरी कराई जाएगी, किन्तु अभी तक कोई रचनात्मक परिणाम न मिलने पार्टी प्रवक्ता नहीं प्रताप सिंह ने रविवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मार्च कर रेल प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया।
स्थापना दिवस के अवसर पर विजय नेता, मुजफ्फरपुर मंसूरी ब्लाक अध्यक्ष, प्रेमलाल भारती, बदरे आलम, अखिलानंद तिवारी, संतोष कुमार, धर्मेंद्र पाण्डेय, सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…
वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…