भीषण ठंड के चलते देवरिया में कक्षा 8 तक के स्कूल 31 दिसंबर तक बंद, शिक्षकों को विद्यालय में रहना होगा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )जनपद में मौसम में अचानक आए बदलाव और लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद के सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों में कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं को 29 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक विद्यालय में उपस्थित होकर पठन-पाठन से मुक्त रखा गया है।
यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य समस्त बोर्डों पर समान रूप से लागू होगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित नौनिहालों को भी इस अवधि में केंद्र पर उपस्थित नहीं होना होगा। प्रशासन का यह कदम बच्चों को ठंडजनित बीमारियों से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं अन्य कर्मचारियों को विद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। इस दौरान डीबीटी, खाता सीडिंग, यू-डायस डाटा अपडेट, ‘परीक्षा पर चर्चा’ के लिए शत-प्रतिशत पंजीकरण, निपुण विद्यालय की तैयारी, इको क्लब एवं निर्वाचन से जुड़े कार्य नियमित रूप से संपन्न किए जाएंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधनों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही को क्षम्य नहीं माना जाएगा।
इस फैसले से जहां अभिभावकों ने राहत की सांस ली है, वहीं बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए जिला प्रशासन की सराहना भी की जा रही है। ठंड के इस प्रकोप में Deoria school holiday due to cold निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

rkpshomnath

Recent Posts

शास्त्रार्थ से स्टार्टअप सोच तक: काशी में गूंजा संस्कृति, संवाद और युवा नेतृत्व का संदेश

लेखक: यतीन्द्र मिश्र काशी केवल एक प्राचीन नगर नहीं, बल्कि भारत की उस जीवंत चेतना…

1 hour ago

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

5 hours ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

5 hours ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

5 hours ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

5 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

5 hours ago