विशेश्वरगंज/बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अमेरिका मे रह रहे भारतीय नागरिकों का बडे पैमाने पर किए जा रहे उत्पीड़न, दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस नेताओं मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह के अगुवाई में ट्रंप का पुतला दहन करके आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि भारतीय नागरिकों के साथ किए गए अमानवीय बरताव के लिए ट्रप को सम्पूर्ण विश्व पटल पर माफी मांगनी चाहिए तथा भारतीय नागरिकों को अवैध रूप से विदेश भेजने वाल ऐजेंटो पर कडी से कडी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपना सर्वस्व गंवा कर वापस आए प्रवासियों के लिए पुनर्वास की ब्यवस्था सुनिश्चित किया जाना चाहिए। कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष इन्द्र कुमार यादव ने कहा कि समय रहते राष्ट्रपति महोदया तत्काल हस्तक्षेप करके अमेरिका के राष्ट्रपति से बातचीत करके भारतीय नागरिकों के सुरक्षा एवं सम्मान के आगे आना चाहिए ताकि भारत का स्वाभिमान अक्षुण्ण रह सके। इस दौरान राम सकल ये शुक्ल, गंगाजली विट्टू देवी लाल जी गिरि, सोनू साहबराम ,मूलचंद ऊर्फ मन्नू बाबा अंगद पासवान ढोडे बाबा सरदार अयोध्या सिंह छेदी सिंह लल्लू सहित कई लोगों ने अमेरिका के राष्ट्रपति के कृत्यों की निंदा करते हुए भर्त्सना की।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…