कांग्रेस ने आजादी के लिए काम कम इसका उपयोग ज्यादा किया: भवानजी

मोदी के ‘अबकी बार चार सौ के पार’ मिशन के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)l महानगरपालिका के पूर्व उपमहापौर एवं भाजपा हाॅकर्स यूनिट के मुंबई अध्यक्ष बाबूभाई भवानजी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता से लेकर श्रेष्ठ पदाधिकारी भी मां भारती की सेवा में जुटा हुआ है। यह लोकसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम सबने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना देखा है, उसी सपने के तहत हमें सबसे मजबूत और सिरमौर भारत बनाने के लिए काम करना है। भवानजी दादर में हाॅकर्स यूनिट के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस का नाम लिए बगैर कटाक्ष करते हुए भवानजी ने कहा कि कुछ लोगों ने आजादी के लिए काम कम किया, लेकिन आजादी का उपयोग ज्यादा किया। उन्होंने अपनी ऐसी नीति के चलते देश को भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की गर्त में धकेल दिया। उन्होंने कहा कि चाहे देश में या राज्यों में, सबसे अधिक राज एक पार्टी ने ही किया, लेकिन यह दुःखद है कि आजादी के 70-75 सालों तक भी गांवों में शिक्षा और चिकित्सा की बात की जाती है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक समय तक राज करने वाली इस पार्टी ने गांव और शहरों के बीच दूरियां बढ़ा दीं। वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद दुनिया में भारत का डंका बज रहा है और आने वाले दिनों में भारत दुनिया का मुकुट होगा। दुनिया भारत की तरफ देखेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1893 में स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की सदी होगी। उन्होंने कहा था-उठो, जागो और दुनिया में छा जाओ। स्वामी विवेकानंद द्वारा कहीं बातें वर्ष 2014 के बाद से साकार हो रही हैं और पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में भारत को विकसित भारत बनाने के दृष्टिकोण से आने वाला चुनाव काफी महत्वपूर्ण है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अबकी बार चार सौ के पार’ मिशन को पूरा करने के लिए हम सबको प्रचंड जीत के लिए शिद्दत के साथ जुट जाना है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

2 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

2 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

2 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

14 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

14 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

14 hours ago