संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी, संत कबीर नगर द्वारा गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर लोकसभा क्षेत्र संत कबीर नगर के चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक के मुख्य अतिथि कलस्टर प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह, पूर्व मंत्री ने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव संबंधित आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। हमे पुनः मिलकर प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाना है और नरेंद्र मोदी को अभूतपूर्व बहुमत से प्रधानमंत्री बनाना है।
पूर्व मंत्री श्री सिंह ने बताया कि जिले से लेकर सेक्टर व बूथ तक हम अपनी संरचना ठीक करे।
इस अवसर पर उतर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, जिलाध्यक्ष जगदंबालाल श्रीवास्तव प्रभारी अजय सिंह गौतम, विधायकगण श्रीराम चौहान, अंकुर राज तिवारी, अनिल तिवारी, व गणेश चौहान, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, संजीव राय, रजनीकांत तिवारी, लोकसभा संयोजक, मोर्चो के अध्यक्ष, विधान सभा प्रभारी विधान सभा संयोजक मंडल अध्यक्ष सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…
डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…
शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…
अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…
डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…