कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय ने हापुड़ की घटना पर अधिवक्ताओं के प्रदेश व्यापी प्रदर्शन को दिया समर्थन

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने हापुड़ में हुई घटना के विरोध में प्रदेश व्यापी अधिवक्ताओं की हड़ताल को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी अधिवक्ताओं के साथ कंघे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कांग्रेस पार्टी अधिवक्तओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करती है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह तानाशाही रवैये पर उतारू है,जिस प्रकार जनपद हापुड़ की अधिवक्ता प्रियंका त्यागी पर पुलिस द्वारा झूठा एवं फर्जी मुकदमा दर्ज कर उनके व उनके परिवार का उत्पीड़न किया गया बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।
राय ने कहा कि पीड़ितो को न्याय दिलाने वालों के खिलाफ जिस प्रकार योगी सरकार के इशारे पर उत्पीड़नात्मक कार्यवाही की जा रही है जिसके विरोध में कल हापुड़ एवं गाजियाबाद बार एसोशिएसन के वकील शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे थे, जिन पर स्थानीय पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जिसमें भारी संख्या में अधिवक्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना लोकतंत्र को शर्मसार करती है और भारतीय जनता पार्टी की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को उजागर करती है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने हापुड़ की घटना में शामिल दोषी पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत कठोर कार्यवाही किये जाने एवं इस घटना की न्यायिक जांच कराये जाने की मांग की है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इसके साथ ही गाजियाबाद की सदर तहसील में अधिवक्ता के चैंबर में घुसकर अधिवक्ता मोनू चौधरी की गोली मारकर निर्मम हत्या किये जाने पर गहरा दुख प्रकट किया है, और कहा है कि योगी राज में प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

3 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

3 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

3 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

3 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

6 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

6 hours ago