भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर दिया धरना

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कांग्रेस कमेटी बहराइच द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर बहराइच में किया गया। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक तरीके से सीज एवं ग़ैर क़ानूनी रूप से कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं को चार्जशीट जारी किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वर्ष 1937 में भारत में काबिज़ अंग्रेज़ी सत्ता के विरुद्ध पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नेशनल हेराल्ड की स्थापना की थी। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यापत कुंठा के कारण वह नेहरू से संबंधित प्रत्येक निशानियों को भारतीय जनमानस के हृदय से मिटाना चाहते हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के माध्यम से असंवैधानिक तरीके से न केवल नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को सीज़ किया है, बल्कि राहुल गांधी व सोनिया गांधी को गैरकानूनी तरीक़े से फंसाने और जेल भेजने की योजना बना रहे हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी इस सोच को नहीं बदला और अपना निर्णय वापस नहीं लिया देश की जेलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भर दी जाएंगी।
पूर्व शहर अध्यक्ष शेख जकारिया शेखू ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस के सफल गुजरात अधिवेशन सहित आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की अनवरत बढ़ती लोकप्रियता से, नरेंद्र मोदी व अमित शाह बौखला गए हैं । बिना किसी ठोस बुनियाद के कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं के विरुद्ध लगातार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिसका जवाब भारत की जनता आने वाले प्रत्येक चुनाव में अपने वोट के माध्यम से देगी। धर्मेंद्र चौधरी ने कहा यदि जल्द ही सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नाम ED की गैरकानूनी चार्जशीट से नहीं हटाए गए तो जनपद बहराइच का समस्त कांग्रेस जेल भरो आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस अवसर पर शेख जकारिया शेखू,मो० शाहनवाज,जियाउद्दीन वारसी,मिल्लत उल रहमान, हमजा शफीक,आशुतोष मिश्र,विनय सिंह,अशोक सिंह,क़मर नईम,बशीर अंसारी,मुस्तकीम सलमानी,हसन इश्तियाक,गिरजादत झा,महताब खान,जगदीश सिंह,राजन शर्मा,तरुण सिंह,रितेश रैकवार,फुरकान,आदर्श सिंह,ईशान खान,संदीप आनंद,ऋषभ सिंह,अलीम,रामनिवास मौर्य सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

5 hours ago

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

20 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

20 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

20 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

20 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

20 hours ago