कांग्रेस डूबता जहाज, नीतीश का भी डूबना तय, चौटाला की रैली को बताया फ्लॉप-सुशील मोदी

सुशील मोदी

Rkpnews 2024 चुनाव को लेकर विपक्षी एकता को मजबूत करने की होड़ लगी हुई है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लगे हुए हैं। नीतीश कुमार रविवार को राष्ट्रीय लोक दल द्वारा आयोजित एक रैली में शामिल हुए थे। इसके बाद लालू प्रसाद यादव के साथ उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। अब भाजपा की ओर से इस पर पलटवार आया है। भाजपा ने साफ तौर पर कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया है। साथ ही साथ है चौटाला की रैली को भी फ्लॉप बता दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि देवीलाल की जयंती के बहाने विपक्षी एकता के लिए हरियाणा में आयोजित ओमप्रकाश चौटाला की सम्मान रैली फ्लॉप शो साबित हुई।

सुमो ने कहा कि इसमें विपक्ष शासित दर्जन भर राज्यों में से नीतीश कुमार के अलावा कोई मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुआ। जिन 17 प्रमुख नेताओं को न्योता दिया गया, उनमें से केवल पांच पहुँचे। उन्होंने कहा कि दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों में केसीआर, विजयन, एमके स्टालिन तो दूर, उत्तरी राज्यों के केजरीवाल, अशोक गहलोत, ममता बनर्जी ने भी चौटाला से दूरी बनाए रखी। मोदी ने आगे कहा पटना में केसीआर से मिलने और दिल्ली में आधा दर्जन नेताओं से नीतीश कुमार की ताजा मुलाकात कोई काम न आयी। वे अपने मिशन में फिर फेल हुए। मोदी ने यह भी कहा कि पड़ोसी राज्य यूपी से अखिलेश यादव, मायावती ने भी चौटाला के मंच पर जाना ठीक नहीं समझा।

सोनिया गांधी से नीतीश और लालू की मुलाकात पर उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस खुद डूब रही हो, तब सोनिया गांधी से नीतीश कुमार और लालू प्रसाद की भेंट से कुछ बनने-बिगड़ने वाला नहीं। कांग्रेस की सत्ता केवल दो राज्यों में बची है। मोदी ने कहा कि सम्मान रैली के आयोजक ओम प्रकाश चौटाला को शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा हुई। वे जमानत पर हैं और आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में फिर जेल जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जेल और बेल के बीच झूलते नेता प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को कोई चुनौती नहीं दे पाएँगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को प्रधानमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार या कोई और स्वीकार्य होता,  तो राहुल गाँधी पदयात्रा क्यों कर रहे होते?

Editor CP pandey

Recent Posts

ब्रह्म ज्ञान: संस्कार और विज्ञान के बीच सेतु

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Maharajganj में आयोजित एक वैचारिक विमर्श में यह…

4 hours ago

सोशल मीडिया, हेट स्पीच और कानून : 2026 के ऐतिहासिक फैसले का बड़ा संदेश

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाम हेट स्पीच : डिजिटल युग में कानून, लोकतंत्र और सामाजिक संतुलन…

5 hours ago

बलिया में पीपा पुल टूटा, तत्परता से 5 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Ballia जनपद के माल्देपुर क्षेत्र में बुधवार को…

6 hours ago

निपुण भारत व पोषण योजनाओं की समीक्षा में सख्त दिखे डीएम, लापरवाही पर जताई नाराजगी

कायाकल्प कार्यों में देरी पर फटकार, कुपोषण दूर करने को मिशन मोड में काम के…

15 hours ago

जिला कारागार में बच्चों के संरक्षण पर फोकस, ‘सुरक्षित बचपन योजना’ के तहत निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिला कारागार में ‘सुरक्षित बचपन योजना’ के अंतर्गत गठित संयुक्त निगरानी…

15 hours ago

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को मिला आपदा और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन और चिकित्सा संबंधी…

16 hours ago